7 हफ्ते का बच्चा कितना बड़ा होता है?HealthPlanet

Posted on Sun 9th Oct 2022 : 14:42

सातवें हफ्ते में हो सकती है मनपसंद खाने से ही नफरत
प्रेग्‍नेंसी के सातवें हफ्ते में तेज गर्मी और सिर दर्द की समस्‍या सताने लगती है। लेकिन धैर्य और सूझबूझ के साथ इनका सामना करना चाहिए।
आप अपनी प्रेग्‍नेंसी की पहली तिमाही के आधे हिस्‍से को पूरा कर चुकी हैं। जी मिचलाने जैसे लक्षण पहली तिमाही में ही सबसे ज्‍यादा परेशान करते हैं। इस लिहाज से आप की परेशानियों के अब कम दिन बचे हैं। आइए देखते हैं कि अब कौन से लक्षण आपको परेशान कर रहे हैं: बच्‍चे का आकार
आपकी परेशानियों पर चर्चा करने से पहले यह जान लेते हैं कि आपका बच्‍चा इस समय कैसा होगा। सातवें हफ्ते तक आते-आते बच्‍चे का आकार एक काबुली चने के बराबर हो जाता है। आपके गर्भाशय का साइज इस समय एक मध्‍यम आकार के संतरे जितना हो गया होगा। पर अभी आपको बच्‍चे की हलचल नहीं महसूस हो रही होगी।इस सप्‍ताह शिशु ¼ इंच तक लंबा होगा और अभी भी उसे भ्रूण ही कहा जाएगा। अब शिशु का सिर और चेहरा विकसित होगा। नथुने दिखने लगेंगें और आंखों के लैंस बनने शुरू होंगें। हाथ और पैर बनने की शुरुआत होगी।
न्‍यूरल ट्यूब बंद हो जाएगी। ये मस्तिष्‍क और स्‍पाइनल कॉर्ड बन जाती है। भ्रूण में अब एक ऑप्ट्रिक वेंट्रिकल होती है जो बाद में आंख बनती है। नाक, कान और ठोड़ी भी शेप लेना शुरू करती हैं। पाचन, प्रजनन और मूत्राशय तंत्र भी इस समय विकास के शुरुआती चरण में होते हैं।अभी तक आपको जी मिचलाने, थकान, कब्‍ज, सीने में जलन से शुरुआती लक्षण तो महसूस हो ही रहे होंगे सातवें हफ्ते से कुछ नई परेशानियों से भी दो-चार हो जाइए।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info